पपीहा पार्क

यह पार्क फतेहाबाद जिले के मॉडल टाउन के पास स्थित है और यह शहर का ससबे पूरा पार्क है जहां पर सुबह शाम को हजारों लोग घूमने आते हु और यह सौंदरीयकर्ण का प्रतीक है, इसी पार्क के बीचों बीच पपीहा टुरिस्ट कॉम्प्लेक्स भी है

फिरोज शाह की लाट

हुमायूं की मस्जिद के नाम से जाना जाने वाला यह मस्जिद मुगल सम्राट हुमायूं (1529-1556 ईसवी) द्वारा एक ऐसे स्थान पर बनाया गया था जहां दिल्ली सुल्तान फिरोज शाह तुगलक द्वारा बनाए गए लाट पहले से ही खड़े थे। मस्जिद में एक आच्छादित खुला आंगन होता है। इस मस्जिद के पश्चिम में लखौरी ईंटों से बना एक स्क्रीन है। स्क्रीन में किसी भी तरफ दो मेहराबदार द्वारा घिरा एक मिहरब होता है। सम्राट हुमायूं की प्रशंसा करते हुए एक शिलालेख यहां पाया गया था