इतिहास

फतेहाबाद (Fatehabad) जिला हरियाणा के पश्चिमी भाग मे स्थित है ऐतिहासिक रूप से इस जिले का प्राचीनतम वर्णन महर्षि पाणिनि की पुस्तक अष्टाध्याई में मिलता है, इसी स्थान पर फिरोजशाह तुगलक के पुत्र का जन्म हुआ, 1351 ईस्वी मे ने इस इस जिले को बसाया था फिरोजशाह तुगलक ने अपने बेटे  फतेह खां के नाम पर ही इस  शहर का नाम फतेहाबाद रख दिया, फिरोजशाह एक ऐसा मुसलमान था जिसकी माँ हिन्दू थी और इस शहर को पानी दिलाने वाला ही एकमात्र राजा था

हिसार और फतेहाबाद में अशोक स्तंभों की खोज से पता चलता है कि जिले का क्षेत्र मौर्य साम्राज्य का हिस्सा रहा। 1798 तक, जॉर्ज थॉमस के नियंत्रण में अग्रो और तोहाना महत्वपूर्ण परगना थे। जब जॉर्ज थॉमस को यहाँ सिख-मराठा-फ्रांसीसी संघ द्वारा संचालित किया गया था, तो एक फ्रांसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट बौरक्वियन ने इन क्षेत्रों को मराठों की ओर से नियंत्रित किया।

फतेहाबाद जिले के भट्टू से 1857 की क्रांति का नेतृत्व मोहम्मद आजिम ने किया था। फतेहाबाद में वर्ष 1835 में बनावली का विद्रोह हुआ था जिसका नेतृत्व गुलाब सिंह द्वारा किया गया था। वर्ष 1398 में सम्राट तैमूर ने फतेहाबाद पर आक्रमण किया था

परिचय

जैसा की आपको पता है फतेहाबाद जिले की स्थापना  15 जुलाई 1997 को गई है यह हरियाणा के पश्चिम भाग मे स्थित है फतेहाबाद का अस्तित्व सम्राट अशोक के काल से हैं। प्राचीन समय में इस क्षेत्र में भील जाति के लोग रहते थे। और यह क्षेत्र  “उदय नगरी” के नाम से जाना जाता था  

प्राचीन नाम व उपनाम

  • पिंक सिटी
  • इकदार
  • उदय नगरी 
  • गुलाबी नगरी
निर्देशांक29.31°N 75.27°E
देशभारत
राज्यहरियाणा
जिलाफतेहाबाद
विभाजनहिसार
मण्डलहिसार
स्थापना15 जुलाई 1997
मुख्यालयफतेहाबाद
तहसीलेरतिया, टोहाना, फतेहाबाद
जिला उपायुक्तश्री प्रदीप कुमार
क्षेत्रफल2538 वर्ग किलोमीटर
घनत्व370 वर्ग किलोमीटर
कुल आबादी 942011
लिंगानुपात902
साक्षरता दर69.1 %
लोकसभा क्षेत्रसिरसा
लोकसभा सांसदश्रीमती सुनीता दुग्गल
प्रमुख फसलगेहूं, चावल,चना
प्रमुख नहरभाखड़ा
 प्रमुख मिट्टीदोमट मिट्टी
राष्ट्रीय राजमार्गN-10, N-9
पिनकोड125050
वाहन पंजीकरण HR-22